सिरफिरे युवक ने चौकी में घुसकर पुलिस से की हाथापाई
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक शराबी युवक ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। उसने सिपाहियों के साथ मारपीट की और चौकी में घुसकर हंगामा किया। पुलिस ने उसे काबू कर थाने ले जाया, लेकिन वह वहां भी अभद्रता करता रहा। चिकित्सीय परीक्षण के दौरान भी उसने हंगामा किया। आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कुंडा, संवाददाता। पुलिस चौकी पर बुधवार रात अचानक एक सिरफिरा चौकी पर पहुंचते ही सिपाहियों से किसी बात पर हमलावर हो गया। पुलिसकर्मी चौकी के भीतर भागे तो उसने चौकी में घुसकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। फोर्स पहंची तो बड़ी मुश्किल से उसे काबू कर थाने ले गए तो वहां भी अभद्रता करता रहा। डॉक्टरी कराने सीएचसी ले गए तो वहां भी हंगामा करता रहा। मानिकपुर नगर पंचायत के सभागंज चौराहे पर पुलिस चौकी पर बुधवार रात करीब दस बजे पुलिस चौकी पर बैठे सिपाहियों पर सिरफिरा हमलावर हो गया। सिपाही चौकी के भीतर भागे तो वह भीतर घुसकर मारपीट करने लगा।
खबर मिलते ही फोर्स पहुंची तो उसे किसी तरह काबू कर थाने ले गए तो वहां भी वह अभद्रता करता रहा। आधीरात उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने को पुलिस सीएचसी कालाकांकर ले गई तो अस्पताल में भी वह हंगामा करता रहा। आरोपी युवक संग्रामगढ़ इलाके का बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने बात कह रही है। इंस्पेक्टर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि शराबी युवक नशे में मारपीट हंगामा करता रहा, सुबह नशा उतरने के बाद गिड़गिड़ाने लगा। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


