कार की टक्कर से दो लोग जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाप्रतापगढ़ के अष्टभुजा नगर में सिटी कस्बे की ओर आ रही एक नशे में धुत कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ा और पुलिस को बुलाया। घायल व्यक्तियों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्रतापगढ़। शहर के अष्टभुजा नगर के पास सोमवार शाम सिटी कस्बे की ओर से आ रही कार ने सड़क किनारे खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। सड़क पर जाम होने कारण कार चालक भाग नहीं सका। लोगों ने पकड़ा तो वह नशे में था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर घायल अखिलेश कुमार और संतोष कुमार को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मामले में पूरे ईश्वरनाथ के लालजी तिवारी ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।


