मिट्टी ले जा रहे डंपर चालक की बिगड़ी तबीयत, मौत
प्रतापगढ़ में मंगलवार शाम छैवापुल के पास डंपर चलाने वाले चालक, 60 वर्षीय राजेंद्र सरोज, की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। उसे मेडिकल कालेज ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवार ने कोई आरोप नहीं लगाया है, और अनुमान है कि हार्ट अटैक से मौत हुई। शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के छैवा पुल के पास मंगलवार शाम डंपर से मिट्टी ले जा रहे चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के ही चांदपुर निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र सरोज डंपर चलाता था। वह मंगलवार शम देहात कोतवाली के छैवापुल के पास मिट्टी ले जा रहा था। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद पवन कुमार पांडेय और रंजीत यादव उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज अखिलेश प्रताप ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। हार्टअटैक से मौत होने का अनुमान है।
शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


