ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस

ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस

महिला की जलने से मौत के मामले में ससुरालवालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया...

ससुरालवालों पर दहेज हत्या का केस
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 28 Jul 2018 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला की जलने से मौत के मामले में ससुरालवालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मृतका के ससुर को हिरासत में लिया गया है।

महेशगंज थाना क्षेत्र के डींगुर सिंह का पुरवा रायगढ़ के विजय लाल विश्वकर्मा की पत्नी वंदना (24) शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आकर झुलस गई थी। जिला चिकित्सालय में उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई विपिन कुमार निवासी दौलतपुर उमरौड़ा जेठवारा ने तहरीर देकर दहेज के लिए जलाकर मार डालने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मृतका के पति विजय लाल, ससुर ननकू, सास श्यामकली, जेठ शिवमूरत, रामचन्द्र, राजकुमार, देवर, राजू, ननद सविता, जेठानी सीमा देवी के खिलाफ दहेज हत्या रिपोर्ट दर्ज की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें