परिवार को पीटा, जान से मारने की दे रहे धमकी

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

कुंडा कोतवाली के पनाह नहर रहवई गांव में अन्नू पटेल ने पुलिस को तहरीर दी है। 11 मई की रात उनके पति को कुछ युवकों ने पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपितों के हौसले बढ़ गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार को पीटा, जान से मारने की दे रहे धमकी

कुंडा कोतवाली के पनाह नहर रहवई गांव निवासी अन्नू पटेल पत्नी रोहित कुमार पटेल ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 11 मई की रात करीब 10 बजे उसके पति घर की छत पर खड़े थे। तभी मिट्टी गिरवा रहे मोहल्ले के युवक ने उनको नीचे बुलाया। नीचे जाने पर गालियां देते हुए पीटने लगे। वह और उसकी चाची बीच बचाव करने गईं तो आरोपितों ने उनको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान उनका मंगल सूत्र भी गायब हो गया। यूपी 112 को फोन किया तो पुलिस पहुंची और कहा घायल पति का इलाज कराओ, सुबह कोतवाली आकर तहरीर देना।

सुबह उसने कोतवाली में नामजद तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मनबढ़ हुए आरोपित उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।