दंपती को दौड़ाकर पीटा, चार पर केस

Apr 07, 2026 06:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के डंडवा गांव में आरती देवी ने पति रवी सोनी के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पांच अप्रैल को मोहल्ले के कुछ लोगों ने रंजिश के चलते उन्हें गालियां दीं और लाठी-डंडों से पीटा। जान बचाने के लिए दोनों ने घर में शरण ली, लेकिन आरोपी घर में घुसकर भी उन्हें पीटते रहे।

दंपती को दौड़ाकर पीटा, चार पर केस

कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के डंडवा गांव निवासी रवी सोनी की पत्नी आरती देवी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पांच अप्रैल की शाम करीब तीन बजे वह अपने पति के साथ घर पर बैठी थी। तभी मोहल्ले के कुछ लोग पहुंचे और रंजिश में उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी लाठी डंडे से पीटने लगे, जान बचाने को पति-पत्नी दोनों घर के भीतर भागे। आरोपी घर में घुस गए और दौड़ा दौड़ाकर दोनों को पीटा। घर में रखे सामान तोड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकले।

पीड़िता आरती देवी की तहरीर पर पुलिस ने शिव पूजन सोनी, प्रभावती, नीरज सोनी, रंजना सोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।