दहेज उत्पीड़न, दूसरी शादी करने का आरोप

Apr 17, 2026 06:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - रेनू की शादी 18 मई 2022 को अजय कुमार से हुई थी। शादी के बाद दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और 10 मई को उसे घर से भगा दिया गया। उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। रेनू ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

दहेज उत्पीड़न, दूसरी शादी करने का आरोप

अंतू। थाना क्षेत्र के मनोरथ निवासी रेनू की शादी 18 मई 2022 को रायबरेली कंधरपुर डलमऊ निवासी अजय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति समेत ससुराल के लोग दहेज कम मिलने का ताना मारते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। 10 मई को उसे शादी में मिले जेवर रख लिए और उसे बेटे के साथ मारपीट कर घर से भगा दिया। तब से महिला मायके में रह रही है। आरोप है कि इस बीच पति ने चोरी से दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति अजय, सास राजरानी, ननद साधना, आराधना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।