Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsDM Shiv Sahai Awasthi Demolishes Illegal Wall Near Belha Devi Dham
डीएम ने अवैध तरीके से बनाई जा रही दीवार गिरवाई

डीएम ने अवैध तरीके से बनाई जा रही दीवार गिरवाई

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में, डीएम शिव सहाय अवस्थी ने बेल्हा देवी धाम के बगल बनाई जा रही अवैध दीवार गिरवा दी। उन्होंने लेखपाल को फटकार लगाते हुए धाम के आसपास की भूमि की पैमाइश करने का निर्देश दिया। सीएम योगी...

Sep 03, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

प्रतापगढ़, संवाददाता। बेल्हा देवी धाम पर चल रहे सौन्दर्यीकरण की प्रगति जानने के लिए पहुंचे डीएम शिव सहाय अवस्थी ने धाम के बगल अवैध तरीके से बनाई जा रही दीवार गिरवा दी। लेखपाल को फटकार लगाते हुए धाम के आसपास स्थित भूमि की पैमाइश करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश पर बेल्हा देवी धाम पर काशी विश्वनाथधाम कॉरिडोर की तर्ज पर विकास कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 अगस्त को बेल्हा आए थे। उन्होंने मां बेल्हा देवी धाम पर दर्शन पूजन के बाद मंदिर को काशी विश्वनाथ धात कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसी क्रम में बुधवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी अफसरों के साथ धाम पहुंच गए। उन्होंने सई नदी तट पर बनाए जा रहे घाट का निरीक्षण किया, इसी दौरान उनकी नजर बगल बनाई जा रही दीवार पर पड़ गई। डीएम ने दीवार गिरवा दी और लेखपाल सुशील मिश्र को फटकार लगाते हुए धाम के आसपास स्थित भूमि की पैमाइश कर चिन्हित करने का निर्देश दिया। उन्होंने आसपास वालों को सचेत करते हुए कहा कि धाम के आसपास स्थित सरकारी भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण न करें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।