ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाजिलास्तरीय खेल : दौड़ में वर्षा ने सबको पछाड़ा

जिलास्तरीय खेल : दौड़ में वर्षा ने सबको पछाड़ा

युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षा दल की ओर से स्टेडियम में चल रही ग्रामीण खेलकूद की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में वर्षा सिंह ने पंजा जड़ा है। पांच वर्ग की...

जिलास्तरीय खेल : दौड़ में वर्षा ने सबको पछाड़ा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाTue, 26 Oct 2021 10:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षा दल की ओर से स्टेडियम में चल रही ग्रामीण खेलकूद की जिलास्तरीय प्रतियोगिता में वर्षा सिंह ने पंजा जड़ा है। पांच वर्ग की दौड़ में वर्षा को पहला स्थान मिला।

सदर विकासखंड की वर्षा सिंह ने 100, 200, 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर में अवंतिका गुप्ता को पहला स्थान मिला। पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वीरेंद्र सरोज, 400 मीटर में सतीश कुमार, 800 में राहुल पटेल, 1500 व 3000 में पवन गुप्ता ने पहला स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। समापन अतिथि धीरज ओझा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अरुण कुमार सिंह, गौरव सिंह, सुरेश कुमार, अभिनव शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें