अस्पताल की इमरजेंसी में कम से एक डॉक्टर जरूर रहे: डीएम

Nov 29, 2025 08:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शिव सहाय अवस्थी ने अस्पतालों की इमरजेंसी में डॉक्टरों की अनिवार्यता पर जोर दिया। यदि लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई होगी। नई आशाओं की भर्ती के लिए निर्देश दिए गए और अस्पतालों में टोकन प्रणाली लागू करने की बात कही गई।

अस्पताल की इमरजेंसी में कम से एक डॉक्टर जरूर रहे: डीएम

प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। जिसमें डीएम शिव सहाय अवस्थी ने निर्देशित किया कि अस्पतालों की इमरजेंसी में कम से एक डॉक्टर अवश्य मौजूद रहे। इसमें कोताही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक के अनुपालन में की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी चिकित्साधिकारियों से कहा कि जिन आशाओं ने एक वर्ष में एक भी प्रसव नही कराया है उनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही कर नई आशाओं के भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाए। मेडिकल कालेज के निरीक्षण में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गई थीं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अस्पतालों में टोकन प्रणाली लागू की जाए और मरीजों के लिए व्हील चेयर और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था रहे। मरीजों को बाहर की दवाएं न लिखी जाएं। डॉक्टर व कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के साथ भोजन की गुणवत्ता भी बेहतर रहे। कोई गंभीर मरीज आता है तो उसकी स्थिति देखकर ही रेफर किया जाए, अन्यथा अस्पताल में शीघ्र उसका इलाज शुरू किया जाए। बैठक में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एएन प्रसाद सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।