Pratapgarh Kunda News: समस्याओं के समाधान को कोटेदारों ने बुलंद की आवाज
Pratapgarh Kunda News: जिला पूर्ति कार्यालय में कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। कोटेदारों ने लाभांश में वृद्धि की मांग की, जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है। उन्हें जीवन निर्वहन में कठिनाई हो रही है।
Pratapgarh Kunda News: विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला पूर्ति कार्यालय में जुटे कोटेदारों ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग पत्र जिला पूर्ति अधिकारी को दिया। कोटेदारों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर निस्तारण नहीं किया गया तो कोटेदार विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। जिलेभर के कोटेदार शुक्रवार को जिला पूर्ति कार्यालय में जमावड़ा हुआ। कोटेदारों ने विभिन्न समस्याएं गिनाते हुए कहा कि हमें लाभांश प्रति क्विंटल 90 रुपये दिया जाता है जबकि हरियाणा, दिल्ली में 200 रुपये, गोवा में 230 रुपये और गुजरात में कोटेदारों को प्रति क्विंटल 20 हजार रुपये इनकम की गारंटी दी जाती है। इससे कोटेदारों को जीवन निर्वहन में मुश्किल आ रही है।
बार-बार मांग करने के बाद भी कोटेदारों की समस्या पर जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इससे कोटेदारों में आक्रोश बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कोटेदारों ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिया। जिसमें चेतावनी दी गई है कि मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं करने पर जिले के कोटेदार अगस्त महीने से खाद्यान्न वितरित नहीं करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी, संदीप जायसवाल, श्रीनाथ, उत्तम सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, लवलेश कुमार शुक्ल, अजीत कुमार सहित तमाम कोटेदार मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


