बच्चों को दी गई स्टेशनरी और बैग
Apr 14, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में बच्चों को स्टेशनरी और बैग का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापिका प्रीति मिश्रा ने इस अवसर पर बच्चों को विद्यालय आने का संकल्प दोहराने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

रखहा। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को शासन की ओर से मिलने वाली स्टेशनरी और बैग का वितरण किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रतिदिन विद्यालय आने का संकल्प दोहराया। बाबा बेलखरनाथ धाम के मॉडल प्राथमिक विद्यालय पिपरी खालसा में मंगलवार को प्रधानाध्यापिका प्रीति मिश्रा ने विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी और बैग का वितरण किया। इस दौरान सुभाष चंद्र मिश्र, पंकज मिश्रा, यशवंत कुमार, फरहान अहमद, नम्रता शर्मा, मीरा देवी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


