खड़ंजा उखाड़ने के मामले में विवाद, तीन का चालान

Apr 04, 2026 05:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - हीरागंज में एक सरकारी खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। नागेन्द्र गौतम ने शिकायत की कि मनीष गौतम खड़ंजा उखाड़ने लगे। जब नागेन्द्र की पत्नी ने विरोध किया, तो मनीष ने उन पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।

खड़ंजा उखाड़ने के मामले में विवाद, तीन का चालान

हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। पहले से बने सरकारी खड़ंजा उखाड़ने को लेकर दो पक्ष में शनिवार को विवाद हो गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होने पर पुलिस पहुंची। तीन लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के भैंसाना गांव निवासी नागेन्द्र गौतम ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की। 2005 में सरकारी खड़ंजा लगा था। जिसे शनिवार को पड़ोसी मनीष गौतम फावड़ा लेकर उखाड़ने लगे। नागेन्द्र की पत्नी तुषमा देवी ने विरोध करते हुए खड़ंजा उखाड़ने जा रहे मनीष का फावड़ा पकड़ लिया तो उसने महिला से भिड़ने का प्रयास किया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस उसे संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने एक पक्ष से तुषमा देवी पत्नी नागेन्द्र गौतम और दूसरे पक्ष से मनीष गौतम उसकी पत्नी सावित्री को हिरासत में लेकर थाने लाए। शांति भंग की धारा में पाबंद कर चालान कर दिया। एसओ राधे बाबू ने कहा कि दो पक्षों में सरकारी खड़ंजा उखाड़ने को लेकर हुए विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्ष से तीन लोगों को शांति भंग में पाबंद कर चालान किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।