पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 10.50 लाख हड़पने का आरोप

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

जेठवारा के मधुपुर निवासी अनिल कुमार पटेल ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के लिए अइजका निवासी को 23 लाख रुपये दिए। लाइसेंस न मिलने पर रुपये वापस मांगें, 12.50 लाख रुपये लौटाए गए। शेष 10.50 लाख पर अनिल ने केस दर्ज कराया।

पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 10.50 लाख हड़पने का आरोप

जेठवारा। थाना क्षेत्र के मधुपुर निवासी अनिल कुमार पटेल पुत्र रामबहादुर ने पेट्रोल पंप का लाइसेंस दिलाने के लिए करीब के ही अइजका निवासी अनिल कुमार पटेल पुत्र लल्लूराम को 23 लाख रुपये दिया था। बाद में उसे पेट्रोल पंप का लाइसेंस नहीं मिला तो वह रुपये वापस मांगने लगा। इस पर उसे 12.50 लाख रुपये वापस कर दिया। शेष 10.50 रुपये एक माह में देने को कहा लेकिन बाद में इनकार कर दिया। पीड़ित अनिल कुमार पुत्र राम बहादुर पटेल ने मामले में अनिल पटेल पुत्र लल्लूराम और केदारनाथ पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।