20 लाख रुपये लेने के बाद दर्ज कराया ट्रैक्टर हड़पने का केस

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

जेठवारा के बछुआ गांव के अनिल पटेल ने अशोक कुमार पटेल से 20 लाख रुपये लेकर उसे डीएपी और लाइसेंस दिलाने का वादा किया। जब वह ऐसा नहीं कर सका, तो अशोक ने अनिल पर ट्रैक्टर चोरी का आरोप लगाया। अब अशोक ने अनिल के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।

20 लाख रुपये लेने के बाद दर्ज कराया ट्रैक्टर हड़पने का केस

जेठवारा के बछुआ गांव निवासी अनिल पटेल ने अशोक कुमार पटेल से 20 लाख रुपये ऐंठने के बाद उसके खिलाफ ट्रैक्टर हड़पने का केस दर्ज करा दिया। अब अशोक कुमार पटेल ने अनिल के खिलाफ रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। अशोक कुमार ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी बछुआ चौराहे पर खाद बीज की दुकान है। उसे 200 बोरी डीएपी और लाइसेंस दिलाने के लिए अनिल ने उससे 20 लाख रुपये लिया था। नहीं दिलाया तो वह अपने रुपये मांगने लगा। इस पर अनिल ने उसके खिलाफ ट्रैक्टर हड़ने का केस दर्ज करा दिया। अब एसपी से शिकायत के बाद अशोक कुमार पटेल ने अनिल पटेल के खिलाफ 20 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।