मुठभेड़ में ई-रिक्शा चालक के दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल

Jan 05, 2026 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में एक ई-रिक्शा चालक को लूटने के आरोप में दो संदिग्धों के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस ने उन्हें पकड़ा, जबकि वे भागने की कोशिश कर रहे थे। दोनों के पास से तमंचा और लूट की गई बैट्री बरामद की गई। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

मुठभेड़ में ई-रिक्शा चालक के दो लुटेरे पैर में गोली लगने से घायल

प्रतापगढ़, संवाददाता। रेलवे स्टेशन से शनिवार आधीरात ई-रिक्शा बुक कराने के बाद दिलीपपुर इलाके में चालक को लूटने के दो आरोपी रविवार रात मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उनके पास से पुलिस ने तमंचा और ई रिक्शा की बैट्री बरामद करने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। नगर कोतवाली के पूर्वी सहोदरपुर जेल रोड निवासी सुनील कुमार विश्वकर्मा से चार लोगों ने ई-रिक्शा बुक किया। उसे ले जाकर दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रामपुर आधारगंज के समीप मारपीट की। जेब में रखे 700 रुपए, मोबाइल और ई-रिक्शा की बैट्री खोलकर फरार हो गए। मामले में चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह टीम के साथ आरोपियों को सीसीटीवी से चिन्हित कर उनकी तलाश कर रहे थे।

रविवार रात चौहरजन पुल के पास जंगल में दोनों के मौजूद होने की सूचना। पुलिस वहां पहुंची तो बाइक से आए दो लोगों आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उनके पास से तमंचा बरामद कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी ई रिक्शा चालक से लूट में शामिल रानीगंज के श्रीपुर निवासी लवकुश ओझा और सराय शेरखां के चांद पुत्र रामवृक्ष बताए गए। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और लूट की बैट्री बरामद कर दोनों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। सीओ पट्टी मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि चांद के खिलाफ पहले से दो और लवकुश ओझा के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज था। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।