कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड के सराय छिवलहा गांव में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा व्यास पंडित शिवांशू द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध और रुक्मिणी विवाह का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का आनंद लेने लगे। आयोजन समिति के प्रमुख दिनेश सिंह और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बनी तेरहमील, हिन्दुस्तान संवाद। बाबा बेलखरनाथ धाम विकास खंड क्षेत्र के सराय छिवलहा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए। कथा के छठवें दिवस पर कथा व्यास पंडित शिवांशू द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण के कंस वध और रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने बताया कि जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ जाता है, तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध कर धर्म की स्थापना की। वहीं, रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। संचालन आयोजन समिति के प्रमुख दिनेश सिंह, अनूप ओझा के नेतृत्व में हुआ।

इस अवसर पर राजेश पांडेय, विमल पांडेय, रवि त्रिपाठी, पूर्व प्रधान संतोष ओझा, रमेश तिवारी, रोहित जायसवाल, आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।