Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsDevotees Celebrate Kalash Shobha Yatra in Bihar Village for Bhagwat Katha

श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा
संक्षेप:
Pratapgarh-kunda News - बिहार के तिवारीमहमदपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पहले श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। आचार्य घनश्याम के पूजित कलश के साथ श्रद्धालुओं की टीम ने विभिन्न धामों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और कथा की शुरुआत आरती-पूजन के साथ हुई।
Feb 10, 2026 06:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
बाघराय। बिहार के तिवारीमहमदपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के पहले श्रद्धालुओं ने कलश शोभा यात्रा निकाली। आचार्य घनश्याम के पूजित कलश को सिर पर धारण कर श्रद्धालुओं की टीम पूरे भीटी नैन, देव धाम, कमासिन, कामाक्षी धाम, हनुमत धाम, रामेश्वर धाम होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। देर शाम कथा की शुरुआत हुई। आरती-पूजन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर संयोजक कुंज बिहारी द्विवेदी, पवन कुमार, नीरज द्विवेदी, तोयज कुमार, लालता प्रसाद, अम्बुज, अमन, देव कृष्ण आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




