निर्माणाधीन मकान में मिट्टी डालने से रोका, दे रहे धमकी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाजामताली के मुआरअधारगंज गांव में देवेंद्र बहादुर सिंह अपने जमीन पर मिट्टी डालने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पड़ोसी उसे गाली देते हुए मारपीट की धमकी दे रहे थे। पीड़ित ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जामताली। मुआरअधारगंज गांव निवासी देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि वह अपने आबादी की जमीन पर बने मकान के अंदर मिट्टी डाल रहा है। आरोप है कि पड़ोस के लोग घर में मिट्टी नहीं डालने दे रहे हैं, साथ ही गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडा लेकर मारपीट करने की धमकी देते हैं। पीड़ित ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


