साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर लगी मुहर

Mar 11, 2026 07:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में विकास खंड मानधाता की क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इस प्रस्ताव में पेयजल, पशु चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, जलनिकासी, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग को प्राथमिकता दी गई। विधायक और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर लगी मुहर

प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास खंड मानधाता के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में सर्वसम्मति से साढ़े तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसमें पेयजल, पशु चिकित्सा, बेसिक शिक्षा, जलनिकासी, खड़ंजा और इंटरलॉकिंग को प्राथमिकता दी गई। विकास खंड मानधाता के सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बोर्ड की बैठक हुई। शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि विधायक विश्वनाथगंज जीतलाल पटेल और ब्लॉक प्रमुख मो. इसरार को बीडीसी सदस्यों ने माला पहनाकर और स्वागत कर की गई। ब्लॉक प्रमुख मो. इसरार की अनुमति से बैठक की कार्यवाही शुरू की गई। बीडीसी सदस्यों की ओर से दिए गए विकास कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा कर सर्वसम्मति से पास किया गया।

बीडीओ देवकुमार ने बताया कि कुल साढ़े तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है। बैठक में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह बबऊ, साकिर अली, बृजेश सिंह, सुरेन्द्र सरोज, अनीस, इफ्तखार, एडीओ समाज कल्याण प्रकाश पटेल, एडीओ पंचायत शिवकुमार श्रीवास्तव, जेई आरईडी आदर्श शर्मा, राधेश्याम यादव सहित ब्लॉक के सभी कर्मचारी शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।