
डेंगू से विवाहिता की दिल्ली में मौत
Pratapgarh-kunda News - नई दिल्ली में बहन के घर गई 22 वर्षीय विवाहिता संध्या जायसवाल की डेंगू से मौत हो गई। बारिश में भीगने के बाद बुखार होने पर उसका इलाज एम्स अस्पताल में चल रहा था। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...
पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। नई दिल्ली में बहन के घर गई विवाहिता की डेंगू की चपेट में आने से इलाज के दौरान मौत हो गई। बुधवार को विवाहिता का शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो परिजन अपने आंसू रोक नहीं पाए। मौत की जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंचे। क्षेत्र के बंधवा बाजार निवासी राहुल जायसवाल की 22 वर्षीया पत्नी संध्या जायसवाल अपनी बहन के साथ दिल्ली गई थी। जहां बारिश में भीग जाने से बुखार से वह पीड़ित हो गई थी। जब इलाज शुरू हुआ तो डॉक्टरों ने बुखार का कारण डेंगू बताया। उसका इलाज दिल्ली के एम्स अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका को दो बेटी दो साल तथा 6 माह की है । बेटी की मौत से पिता राजेश जायसवाल, भाई अनुज, गोलू,शिवम समेत सभी गमजदा नजर आए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




