दिल्ली के छात्रों की टीम ने देखा पाषाण कालीन स्थल
Pratapgarh-kunda News - दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 छात्रों का एक दल और प्रोफेसरों की टीम मंगलवार को प्रतापगढ़ के सराय नाहर राय गांव में पाषाण कालीन स्थल पर पहुंची। छात्रों ने ग्रामीणों से बातचीत की और महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। एसपी दीपक भूकर ने भी छात्रों से संवाद किया और इस ऐतिहासिक स्थल की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
प्रतापगढ़, संवाददाता। विकास खंड मानधाता के सराय नाहर राय गांव स्थित पाषाण कालीन स्थल से जुड़ी जानकारी जुटाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 छात्रों का दल और प्रोफेसर्स की टीम मंगलवार को पहुंची। छात्रों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थल के बारे में तमाम जानकारी जुटाई और प्रोफेसरों ने पाषाण कालीन स्थल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। एसपी दीपक भूकर ने भी छात्रों और प्रोफेसर्स से संवाद किया। सराय नहर राय गांव में पाषाण युग के अंतिम चरण से संबंधित एक पुरातात्विक स्थल है। जहां से भारतीय उपमहाद्वीप में मानव कंकाल के सबसे प्राचीन (लगभग 10000 वर्ष) पुराने अवशेष प्राप्त हुए हैं।
इस पुरातात्विक स्थल पर मंगलवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 छात्रों का शैक्षणिक दल पहुंचा। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर और मानव शास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मनोज सिंह के नेतृत्व पहुंचे छात्रों से संवाद करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, हंसराज कॉलेज के एल्यूमिनी और बेल्हा के एसपी दीपक भूकर भी पहुंचे। दिल्ली विश्वविद्यालय से आए छात्रों और प्रोफेसरों की टीम से मिलने के लिए विभाग प्रचारक ओमप्रकाश पहुंचे।प्रोफेसर मनोज सिंह के नेतृत्व में शैक्षणिक टीम ने पुरातात्विक स्थल का भ्रमण कर जानकारी जुटाई। टीम में डॉ. पीयूष द्विवेदी सहायक प्राध्यापक हंसराज कॉलेज एवं डॉ. कौशलेंद्र तिवारी सहायक प्राध्यापक इतिहास विभाग कालिंदी कॉलेज, डॉ. हनुमान सिंह, डॉ अभिषेक यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। एसपी दीपक भूकर ने सभी बच्चों के साथ परस्पर संवाद करते हुए इस ऐतिहासिक पुरास्थल की सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


