Pratapgarh Kunda News: पेड़ पर फांसी से लटकता मिला युवक का शव
Pratapgarh Kunda News: अंतू के लोहंगपुर में 40 वर्षीय बबलू का शव बाग में पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। पुलिस ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या का मामला दर्ज किया। बबलू की पत्नी और पांच बेटियों के साथ उनकी स्थिति काफी कठिन थी। चर्चा है कि एक साल पहले उसके छोटे भाई को जेल जाना और उसकी खराब आर्थिक स्थिति ने आत्महत्या की प्रेरणा दी।
Pratapgarh Kunda News: गड़वारा/अंतू , हिन्दुस्तान संवाद। युवक का शव बाग में पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। अंतू पुलिस ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या का मामला बताकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।अंतू थानाक्षेत्र के लोहंगपुर निवासी राम लखन के तीन बेटों में सबसे बड़ा 40 वर्षीय बबलू ई-रिक्शा चलाता था। शुक्रवार शाम घर से करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित बाग में चिलबिल के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी के फंदे पर उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस से शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बबलू तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। छोटा भाई उमेश एक साल पहले हुई पिता की हत्या के आरोप में जेल में बंद है।
मझले भाई, मां, पत्नी और पांच बेटियों के साथ बबलू घर पर रहता था। परिजनों ने बताया कि बबलू को लकवा मार दिया था। चर्चा है कि आर्थिक स्थिति खराब होने, एक भाई के जेल जाने, पांच बेटियों की चिंता और परेशानी के कारण आत्महत्या कर ली। बबलू की मौत से पत्नी, बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम वह पत्नी से रुपये के लिए झगड़ रहा था। इसके बाद नाराज होकर बाग में चला गया था। जहां उसका शव फांसी पर लटकता मिला। अंतू एसओ अभिषेक सिरोही ने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण युवक से फांसी लगा कर आत्महत्या की है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


