ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाघर के सामने पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

घर के सामने पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव

युवक का शव घर के सामने नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो फांसी से मौत की बात पता चली। अचानक हुई दिल दहला देने वाली घटना से घर में कोहराम मचा...

घर के सामने पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 12 Jul 2020 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

युवक का शव घर के सामने नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो फांसी से मौत की बात पता चली। अचानक हुई दिल दहला देने वाली घटना से घर में कोहराम मचा है।

अंतू थाना क्षेत्र के खैरा गौरबारी समदा निवासी शिव प्रसाद शर्मा की कुछ वर्षों पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा शैलेश (22) गांव के बाहर बाजार में सैलून चलाता था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात शैलेश परिवार संग खाना खाकर सो गया था। परिवार के लोग भी अपने कमरे में जाकर सो गए। रविवार सुबह शैलेश की मां अनारा देवी उठीं तो घर के सामने नीम के पेड़ पर कपड़े की बनी रस्सी के सहारे शैलेश का शव लटक रहा था। अनारा की चीख-पुकार पर परिवार तथा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो अवाक रह गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शैलेश की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके दोनों बड़े भाई मुंबई में नौकरी करते थे लेकिन लॉकडाउन के समय से घर पर ही रह रहे हैं। पुलिस आत्महत्या की बात कर रही है लेकिन परिजन खुदकुशी की कोई वजह नहीं बता पा रहे हैं। एसओ मनोज तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें