ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाछेड़खानी से मना करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

छेड़खानी से मना करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हौदेश्वरनाथ धाम पर निशान चढ़ाने जाते समय छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। लौटते समय आरोपितों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। बच्चों, महिलाओं व युवकों को दौड़ाकर पीटा गया। एक दर्जन लोगों को चोटें आई।...

छेड़खानी से मना करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 25 Mar 2018 12:46 AM
ऐप पर पढ़ें

हौदेश्वरनाथ धाम पर निशान चढ़ाने जाते समय छेड़खानी का विरोध करना महंगा पड़ गया। लौटते समय आरोपितों ने घात लगाकर हमला बोल दिया। बच्चों, महिलाओं व युवकों को दौड़ाकर पीटा गया। एक दर्जन लोगों को चोटें आई। पुलिस पहुंची तो हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कुंडा थाना क्षेत्र के लाला का पुरवा बरई गांव के राजू गौतम बेटे का मुंडन कराने और निशान लेकर बाबा हौदेश्वरनाथ धाम गए थे। घर के अलावा लालगंज, मवई आदि गांवों की महिलाएं भी निशान में शामिल होने आईं थी। दो ट्रैक्टर और एक पिकअप से निशान लेकर सभी डीजे की धुन पर नाचते जा रहे थे। धाम के पहले कुछ बाहरी युवक महिलाओं के बीच में घुसकर डांस और छेड़खानी करने लगे। मना करने पर विवाद होने लगा। उस वक्त तो बाहरी युवक वहां से चले गए। देर शाम मंदिर से लौटते वक्त उन लोगों ने दोबारा पीछा किया। मोती का पुरवा बानेमऊ गांव के आगे राजू गौतम व अन्य को रोक लिया। पिकअप में तोड़फोड़ करने के साथ ही डंडे से महिलाओं, बच्चों और युवकों को पीटा। पुलिस पहुंची तो हमलावर बाइक छोड़कर भाग निकले। मारपीट के दौरान कुलदीप (15), छोटेलाल (50), घनश्याम (32), मोनू (15), गोविन्द (17), संदीप कुमार (20), शीला देवी (30), लक्ष्मी कुमारी (16) को गंभीर चोटें आईं। राजू गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें