देल्हूपुर थाने के एसआई का व्हाट्सएप हैक, मांगे रुपये

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

प्रतापगढ़ के देल्हूपुर थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार का व्हाट्सएप सोमवार को हैक कर लिया गया। साइबर शातिरों ने उनके संपर्कों को मैसेज और क्यूआर कोड भेजकर दो हजार रुपये की मांग की। वीरेंद्र को इस बारे में तब पता चला जब परिचितों ने फोन किया। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

 देल्हूपुर थाने के एसआई का व्हाट्सएप हैक, मांगे रुपये

प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाने में तैनात एसआई वीरेंद्र कुमार का व्हाट्सएप सोमवार को साइबर शातिरों ने हैक कर लिया। शातिर उनके मोबाइल में मौजूद नंबरों पर मैसेज और क्यूआर कोड भेजकर शातिर अर्जेंट में दो हजार रुपये की मांग करने लगे। मैसेज में लिखा कि उनके यूपीआई सर्वर में समस्या है। उक्त क्यूआर कोड पर दो हजार रुपये भेज दीजिए। दो घंटे में वापस कर देंगे। वीरेंद्र कुमार को परिचितों ने उन्हें फोन किया तो उन्हें व्हाट्सएप हैक होने की जानकारी हुई। वीरेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी साइबर थाने में दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।