ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा का व्हाट्सएप हैक
Mar 10, 2026 06:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कोहंडौर के जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजीव प्रताप सिंह 'नंदन' का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। साइबर ठग उनके परिचितों से रुपये मांग रहे हैं। सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी मैसेज या कॉल पर विश्वास न करने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोहंडौर। जिला सहकारी बैंक प्रतापगढ़ के अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख मंगरौरा राजीव प्रताप सिंह ‘नंदन’ का व्हाट्सएप नंबर साइबर शातिरों ने हैक कर लिया है। प्रमुख के मोबाइल नंबर से उनके परिचितों व अन्य लोगों को मैसेज या कॉल कर रुपये की मांग कर रहे हैं। राजीव प्रताप सिंह नंदन ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सावधान करते हुए अपील की है कि उनके व्हाट्सएप नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज, कॉल या रुपये की मांग पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार का लेनदेन न करें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


