ट्रांसफॉर्मर के लटकते तार से भैंस को लगा करंट, मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाकुंडा के परेवानाराणयपुर गांव में फूलकली पत्नी सुन्दरलाल ने पुलिस को तहरीर दी है। 29 मई को उसकी भैंस ट्रांसफॉर्मर के पास करंट लगने से मर गई। पीड़िता ने पुलिस को मामले की शिकायत की है, और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवानाराणयपुर गांव निवासी फूलकली पत्नी सुन्दरलाल ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 29 मई की शाम करीब 4:30 बजे उसकी भैंस गांव के ट्रांसफॉर्मर के पास चर रही थी। ट्रांसफॉर्मर के पास बिजली का तार लटक रहा था, जिसमें करंट दौड़ रहा था। भैंस तार के करीब पहुंची और करंट चपेट में आकर मर गई। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
ये भी पढ़ें:करंट सेदो भैंस की मौत, बाल-बाल बचा किसान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


