कोर्ट के आदेश पर मारपीट का केस हुआ दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में रवींद्र उर्फ गुड्डू ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट और जातिगत अपमान का केस दर्ज कराया है। 31 जनवरी को आरोपियों ने उसके घर के सामने कूड़ा जलाने पर विरोध करने पर उसे पीटा। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में शिकायत की।

कोर्ट के आदेश पर मारपीट का केस हुआ दर्ज

प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी रवींद्र उर्फ गुड्डू ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट एससी-एसटी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि विरोधी 31 जनवरी को उसके घर के सामने कूड़ा जला रहे थे। विरोध करने पर उसे मारापीटा और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर गांव के ही संजय पांडेय, अनिल कोरी, लवकुश कोरी, सुखराज, बजरंगी, माधुरी और निशा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।