मारपीट में सात के खिलाफ केस

Mar 08, 2026 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - हीरागंज के माधव नगर निवासी चंदन त्रिपाठी ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई है कि 22 अगस्त 2025 को ठेकेदार मयंक तिवारी ने उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर ठेकेदार और उसके साथियों ने घर में तोड़फोड़ की और पैसे चुरा लिए। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।

मारपीट में सात के खिलाफ केस

हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हीरागंज के माधव नगर मोहल्ला निवासी चंदन त्रिपाठी ने न्यायालय में वाद दायर किया है। जिसमें बताया है कि 22 अगस्त 2025 को सरोज बस्ती में ठेकेदार मयंक तिवारी निवासी जगापुर घटिया नाली निर्माण करा रहे थे। विरोध करने पर ठेकेदार अपने भाई और सहयोगियों के साथ उसे मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। घर जाने के बाद भी वह लोग घर पहुंचे और घर में रखा सामान तोड़ दिया। जेब में रखे रुपये निकाल लिए। नामजद शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मयंक तिवारी, राहुल तिवारी को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।