होली खेलने के बहाने युवक को बुलाया घर, करंट लगाकर मार डाला
Mar 05, 2026 03:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - होली पर एक दंपती ने एक युवक को अपने घर बुलाकर करंट लगाकर मार डाला। मृतक के पिता ने दंपती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।
होली पर बुधवार शाम दंपती ने एक युवक को घर बुलाया और करंट लगाकर मार डाला। मृतक के पिता ने मामले में आरोपी दंपती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी राजेश सरोज उर्फ राजाबाबू का होली की शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी से विवाद होने लगा। राजाबाबू गांव के ही रहने वाले हीरालाल यादव के 22 वर्षीय पुत्र प्रियांशु यादव को होली खेलने के लिए अपने घर ले गया। इस दौरान करंट से उसकी मौत हो गई। तभी राजाबाबू का पड़ोसी कन्हैया सरोज पहुंचा लेकिन करंट हटाने के प्रयास में वह भी झुलस गया। उसे रानीगंज ट्रामा सेंटर ले जाया गया। सूचना मिलते ही एसओ प्रभात सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक के पिता हीरालाल की तहरीर पर राकेश उर्फ राजाबाबू और उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बाद में पुलिस ने आरोपी राजाबाबू को हिरासत में ले लिया। एसओ प्रभात सिंह ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


