दीवार गिरने से घायल राजमिस्त्री ने दम तोड़ा

Feb 13, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कोहंडौर के गहरौली गांव के 55 वर्षीय राजमिस्त्री नन्हकू वर्मा मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के बाद घर लाए जाने के बाद सीने में दर्द होने पर फिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में दो पुत्र और छह पुत्रियां हैं।

दीवार गिरने से घायल राजमिस्त्री ने दम तोड़ा

कोहंडौर, थाना क्षेत्र के गहरौली गांव निवासी 55 वर्षीय नन्हकू वर्मा राजमिस्त्री का कार्य करता था। बीते मंगलवार को वे कंधई थाना क्षेत्र के सराय जमुवारी के ढेलहा पुरवे में बाबूलाल वर्मा के घर निर्माण कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक निर्माणाधीन दीवार और बगल कच्ची दीवार भरभरा कर गिर गई। नन्हकू मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के बाद परिजन उसे घर ले आए। गुरुवार देर शाम सीने में दर्द बढ़ने पर फिर से मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां से प्रयागराज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसे दो पुत्र और छह पुत्रियां हैं।

शुक्रवार को गांव के कब्रिस्तान में उसका शव दफना दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;