Construction Worker Attacked Over Water Dispute in Kunda मारपीट के मामले में आठ पर केस, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsConstruction Worker Attacked Over Water Dispute in Kunda

मारपीट के मामले में आठ पर केस

Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक राज मिस्त्री विमलेश यादव पर पानी निकालने के विवाद के चलते हमला हुआ। 30 अगस्त को काम के दौरान राम दुलारे के विपक्षियों ने उसे गालियां दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 4 Sep 2025 05:31 PM
share Share
Follow Us on
मारपीट के मामले में आठ पर केस

कुंडा। कोतवाली के लाला का पुरवा जमेठी गांव निवासी विमलेश यादव ने पुलिस को तहरीर दी कि वह राज मिस्त्री है। 30 अगस्त को वह राम दुलारे के घर काम करने गया था। राम दुलारे का अपने परिवार से पानी निकालने का विवाद था। जैसे ही उसने काम शुरू किया करीब दस बजे राम दुलारे के विपक्षी आ गए और उसे गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित विमलेश की तहरीर पर पुलिस ने मदन पाल, शिव कुमार पाल, रितेश पाल, कार्तिक पाल, दीपक पाल, देवेन्द्र पाल, सूरज पाल, महिला अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।