महात्मा गांधी के विचारों को मिटाने की साजिश रच रही है भाजपा : डॉ. नीरज त्रिपाठी

Jan 31, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग के तहत महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर धरना प्रदर्शन किया। सदर ब्लॉक में मो वसीम की अगुवाई में एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया, जहां भाजपा सरकार पर गांधी जी के विचारों को मिटाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेस ने संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

महात्मा गांधी के विचारों को मिटाने की साजिश रच रही है भाजपा : डॉ. नीरज त्रिपाठी

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न ब्लॉकों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व धरना प्रदर्शन कर मनरेगा को पुनः बहाल करने की मांग कर रही है। इसी क्रम में सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो वसीम के नेतृत्व में सदर विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया l कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी एवं सेवादल के जिला अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महात्मा गांधी के नाम, विचार और प्रतीकों को योजनाबद्ध तरीके से मिटाने की साजिश की जा रही है, भाजपा सरकार नफरत, हिंसा और विभाजन की राजनीति के जरिए गांधी जी की अहिंसा और भाईचारे की विचारधारा को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे कभी सफल नहीं होने देगी।

गांधीजी के विचारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी और जरूरत पड़ी तो हर गांव, हर गली में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा। कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान व जिला सचिव मो. दिलशाद ने भी धरने को सम्बोधित किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, सुरेश कुमार मिश्र, चन्द्रनाथ शुक्ल, सरोज कश्यप, मीरा देवी गौतम, डॉ. दीपक शुक्ल, के.के शुक्ल, फतेह बहादुर सिंह, आद्या प्रसाद द्विवेदी, कृष्णा बिहारी शुक्ल, रहमान नेता, सुधीर तिवारी, आशिक अली, राजू खान, धर्मराज सिंह, सड़वा ब्लॉक अध्यक्ष मो. कासिम, शिवांशु भट्ट, प्रकाश शर्मा, मो. ईदरिशी, जय प्रकाश विश्वकर्मा, आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;