ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाआधे से भी कम हुई व्यावसायिक वाहनों की बिक्री

आधे से भी कम हुई व्यावसायिक वाहनों की बिक्री

कोविड काल में जिले में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष के सापेक्ष आधे से भी कम हुई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019-20 में...

आधे से भी कम हुई व्यावसायिक वाहनों की बिक्री
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 25 Jun 2021 03:40 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। संवाददाता

कोविड काल में जिले में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पिछले वर्ष के सापेक्ष आधे से भी कम हुई है। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2019-20 में कुल 2355 व्यावसायिक वाहनों का पंजीकरण किया गया था। वहीं वर्ष 2020-21 में महज 1044 वाहनों का ही पंजीकरण किया गया है।

कोरोना महामारी का व्यावसायिक वाहनों की बिक्री पर भी गहरा असर पड़ा है। जिले में पिछले वर्ष के सापेक्ष कोरोना वर्ष में व्यावसायिक वाहनों की आधे से भी कम बिक्री हुई है। इससे वाहन डीलरों के साथ परिवहन विभाग के राजस्व का भी नुकसान हुआ है। परिवहन विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2019-20 के सापेक्ष वर्ष 2020-21 में व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में आधे से अधिक अंतर है। जबकि आम दिनों में वाहनों की बिक्री में हर वर्ष कुछ न कुछ इजाफा दर्ज किया जाता है।

परिवहन विभाग को डेढ़ करोड़ का नुकसान

वित्तीय वर्ष 2019-20 की अपेक्षा 2020-21 में 1311 व्यावसायिक वाहन कम बिके हैं। इन व्यावसायिक वाहनों से परिवहन विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये राजस्व मिलना था लेकिन बिक्री में गिरावट से इस राजस्व का नुकसान हो गया है।

इनका कहना है-

वित्तीय वर्ष 2019-20 के सापेक्ष वर्ष 2020-21 में व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन आधे से भी कम हुआ है। इससे विभाग को करीब डेढ़ करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हुआ है। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में संक्रमण के चलते गिरावट आई है।सुशील कुमार मिश्र, एआरटीओ  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें