ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडासीएम व डिप्टी सीएम आज बेल्हा में

सीएम व डिप्टी सीएम आज बेल्हा में

प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बुधवार को पट्टी तहसील के करमाही गांव आएंगे। यह लोग कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल...

सीएम व डिप्टी सीएम आज बेल्हा में
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 22 Jan 2020 12:38 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री बुधवार को पट्टी तहसील के करमाही गांव आएंगे। यह लोग कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपरान्ह 2.40 बजे कानपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करके 3.15 बजे करमाही पहुंचेंगे। 3.25 से 3.45 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम चार बजे करमाही से प्रस्थान करेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को मंगलवार शाम 4.25 बजे करमाही आना था लेकिन उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया। अब केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को दोपहरबाद 2.55 बजे कानपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 3.40 बजे करमाही पहुंचेंगे। 3.50 से 4.20 बजे तक वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। 4.30 बजे वह लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह धुन्नी सिंह दोपहर ढाई बजे करमाही पहुंचेंगे। नेहरू युवा केंद्र के उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह भी दोपहर ढाई बजे कैबिनेट मंत्री के घर पहुंचेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें