ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाबादल से रात के पारे में उछाल, दिन में मामूली गिरावट

बादल से रात के पारे में उछाल, दिन में मामूली गिरावट

रात में बादल की मौजूदगी से न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ है। दिन में भी बादल और बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली...

बादल से रात के पारे में उछाल, दिन में मामूली गिरावट
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 17 Jun 2021 09:10 PM
ऐप पर पढ़ें

रात में बादल की मौजूदगी से न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस का उछाल हुआ है। दिन में भी बादल और बूंदाबांदी की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग आगे भी बारिश का दावा कर रहा है।

बुधवार शाम से ही बादल बने रहे जो रात में और घने हो गए। रातभर बादल की मौजूदगी से न्यूनतम तापमान 22.5 से उछलकर 26.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। पारे में उछाल से रात में उमस बढ़ गई। गुरुवार सुबह बादल बने रहे और बूंदाबांदी रुक-रुक कर चलती रही। दोपहर बाद बूंदाबांदी अचानक तेज बारिश में बदल गई। कुछ देर की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ देशराज मीणा ने बताया कि रात में बादल बने रहने की वजह से न्यूनतम तापमान में उछाल हुआ है। रात व दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस से भी कम अंतर रह गया है। पछुआ हवा भी बनी हुई है। ऐसे हालात में आगे के दिनों में तेज बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें