Pratapgarh Kunda News: पालिका ने कुत्ते पकड़ने की मशीन समेत कई उपकरण खरीदे
Pratapgarh Kunda News: शहर को मिनी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए पालिका ने आधुनिक उपकरणों की खरीदारी पर जोर दिया है। डॉग कैचर, लिफ्ट मशीन और वाहनयुक्त स्प्रिंकलर जैसे उपकरणों के माध्यम से कर्मचारियों को कामकाज को समय पर पूरा करने में सहायता मिलेगी।

Pratapgarh Kunda News: शहर को मिनी स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित करने के लिए पालिका पहले आधुनिक उपकरणों की खरीदारी पर जोर दिया है। आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए डॉग कैचर सहित कई उपकरण की खरीद होने से पालिका के कर्मचारियों को मदद मिलेगी। शासन की ओर से नगर पालिका को आधुनिक उपकरणों की खरीदारी के लिए बजट दिया जा रहा है। दो दिन के भीतर पालिका ने बिजली के पोल पर लगी स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट की आसानी से मरम्मत कराने के लिए 15 मीटर तक उंचाई पर जाने वाली बोलेरो वाहन पर लगी लिफ्ट मशीन की खरीद की है। प्रमुख मोहल्ले व सार्वजनिक स्थलों पर सिरदर्द बने आवारा कुत्तों की धरपकड़ के लिए वाहन युक्त डॉग कैचर मशीन की खरीद की है। शहर की सड़कों के डिवाइडर, प्रमुख सड़क, डिवाइडर पर लगे पौधों की सिंचाई के लिए वाहनयुक्त स्प्रिंकलर की खरीद की है। दरअसल ऐसे सभी उपकरणों की मदद से पालिका के कर्मचारी समय पर कामकाज को पूरा करेंगे। आधुनिक उपरकणों की आपूर्ति कराने में प्रयागराज नगर निगम भी सहयोग कर रहा है。
उपकरणों की खरीदारी
डॉग कैचर के साथ ही लाइट मरम्मत के लिए लिफ्ट मशीन की खरीद की गई। पौधों की सिंचाई, सड़कों की सफाई के लिए वाहन युक्त स्प्रिंकलर से कर्मचारियों को मदद होगी।
कर्मचारियों की सहायता
-राकेश कुमार, ईओ नगर पालिका परिषद


