हर्सोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - रविवार को करपात्री धाम भटनी में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया और शोभायात्रा में शामिल हुए। विभिन्न प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस समारोह में भाग लिया।

हर्सोल्लास के साथ मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

इलाके के करपात्री धाम भटनी में रविवार को स्वामी करपात्री की सेवा संस्थान की ओर से भगवान परशुराम की जयंती हर्सोल्लास के साथ मनाई गई। धर्मानुरागियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर माथा टेका। इस अवसर पर स्वामी करपात्री जी सेवा संस्थान के राष्ट्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सुरेंद्र तिवारी, अनुराग तिवारी, दीपेंद्र ओझा, देवेंद्र नारायण मिश्र, अरुण मिश्र ने संयुक्त रूप से धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद सभी श्रद्धालु अगई बॉर्डर से लालगंज तक निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए। इस मौके पर अजय कृष्ण, तिवारी, रामबाबू मिश्र, पवन मिश्र, रतीपाल सरोज, दिलीप माली, ननके शर्मा, शिवाकर मिश्र, डा. वेदानंद मिश्र, अर्पित तिवारी आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।