रघुराज के छोटे बेटे ने किया भगवान शिव का पूजन
कुंडा ब्लॉक के शाहपुर ग्राम पंचायत में बाबा हौदेश्वर नाथ धाम का विशेष महत्व है। अधिमास और सावन में भक्तों की भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचती है। हाल ही में, राजा भैया के बेटे बृजराज प्रताप ने समर्थकों के साथ मंदिर में पूजा की। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
कुंडा ब्लॉक के शाहपुर ग्राम पंचायत में पौराणिक शिव मंदिर बाबा हौदेश्वर नाथ धाम का विशेष महत्व है। अधिमास और सावन के महीने में इस मंदिर का महत्व दोगुना बढ़ जाता है, जब शिवभक्तों की भीड़ भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने को पहुंचते हैं। मंगलवार देर शाम भगवान शिव का जलाभिषेक करने को जनसत्तादल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के छोटे बेटे बृजराज प्रताप सिंह समर्थकों संग बाबा हौदेश्वरनाथ धाम पहुंचे। पहले गंगा मैया का दर्शन पूजन किया। पुजारी धुन्ना गोसाईं के वैदिक मंत्रों के बीच शिव मंदिर पर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन, जलाभिषेक किया।
भगवान शिव से जन कल्याण के लिए प्रार्थना किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, विजय पाण्डेय, मेला प्रबंधक जुगनू विश्वकर्मा, प्रदीप सिंह, सुमित तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


