ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडागरीबों व असहायों के मसीहा थे रामदेव : डॉ. महेंद्र

गरीबों व असहायों के मसीहा थे रामदेव : डॉ. महेंद्र

पूर्व विधायक रामदेव दुबे गरीबों व असहायों के मसीहा थे। हमेशा दबे कुचले की आवाज उठाते रहते थे। यह बातें दिल्ली दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेंद्र दुबे ने शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज नौड़ेरा में...

गरीबों व असहायों के मसीहा थे रामदेव : डॉ. महेंद्र
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाThu, 05 Sep 2019 11:19 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक रामदेव दुबे गरीबों व असहायों के मसीहा थे। हमेशा दबे कुचले की आवाज उठाते रहते थे। यह बातें दिल्ली दूरदर्शन के कार्यक्रम अधिकारी डॉ.महेंद्र दुबे ने शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज नौड़ेरा में रामदेव दुबे के जयंती समारोह में कहीं।

उन्होंने कहा कि सरपंच, ब्लॉक प्रमुख व दो बार विधायक बनकर उन्होंने जनता की सेवा की। अमेरिकी दूतावास के अधिकारी डॉ. दिनेश ने कहा कि क्षेत्र के आर्थिक पिछड़ेपन को लेकर हमेशा संघर्ष करते रहे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना होगा। वित्त विशेष सचिव राजेश दुबे ने कहा कि समाज सेवा के साथ ही वह अपने शिक्षक के दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते रहे।

इस अवसर पर कामिनी मौर्य, रिया यादव, खुशी सिंह, निकिता सिंह, रिया दुबे, अंकिता पांडे की प्रस्तुतियों को सराहना मिली। संचालन दूधनाथ पांडे व आभार प्रधानाचार्य हरिकेश सिंह ने जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें