सीडीओ ने शिकायत निस्तारण में तेजी लाने के दिए निर्देश
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने बाबा बेलखरनाथधाम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को शिकायतों का निस्तारण तेजी से करने और परिसर की सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने विभिन्न सरकारी योजनाओं की पत्रावलियों की जांच की और रजिस्टरों को सही तरीके से रखने के लिए भी निर्देश दिए।

प्रतापगढ़, संवाददाता। सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा ने सोमवार को विकास खंड बाबा बेलखरनाथधाम कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ को शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और परिसर की सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके बाद मनरेगा, आवास योजना और स्थापना पटल सहित सभी योजनाओं की पत्रावलियों का अवलोकन किया। संबंधित पटल सहायकों को मानक के अनुसार दस्तावेज़ अपडेट करने और उनका सही रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जन सूचना रजिस्टर, शिकायत रजिस्टर, डिस्पैच रजिस्टर, कैश बुक और ग्रांट रजिस्टर की भी जांच की और बीडीओ को सभी रजिस्टरों को शासन से निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान डीसी मनरेगा संतोष सिंह, बीडीओ सुरेन्द्र बहादुर सिंह सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


