Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsCattle Theft Two Buffaloes Stolen from Farmer in Trilokpur Police Register Case
एक महीने बाद लिखी गई भैंस चोरी की रिपोर्ट

एक महीने बाद लिखी गई भैंस चोरी की रिपोर्ट

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के त्रिलोकपुर गांव में संगम लाल मिश्रा की दो भैंसें चोरी हो गईं। मिश्रा, जो गैर जनपदों में काम करता है, ने पुलिस को तहरीर दी। घटना 20 अगस्त को हुई जब उसकी पत्नी और बच्चे घर पर थे। काफी खोजबीन के...

Sep 16, 2025 04:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी संगम लाल मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी। वह एक इश्योंरेस में कंपनी के फील्ड वर्क के सिलसिले में गैर जनपदों में रहता है। उसकी पत्नी बच्चे घर पर रहकर भैंस पालन का काम करते हैं। 20 अगस्त रात करीब डेढ़ बजे उसकी दो भैंस चोर खोल ले गए। घटना की जानकारी सुबह परिजनों के सोकर उठने पर हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसकी चोरी गई भैंस का पता नहीं चला। वह काम से घर लौटा तो मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित संगम लाल मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।