ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडादो घरों से नकदी और जेवर चोरी

दो घरों से नकदी और जेवर चोरी

बेखौफ चोर दो घरों से नकदी और जेवरात उठा ले गए। सुबह जब दोनों घरों के परिजन जागे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पीड़ित...

दो घरों से नकदी और जेवर चोरी
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 02 Jul 2017 02:27 PM
ऐप पर पढ़ें

बेखौफ चोर दो घरों से नकदी और जेवरात उठा ले गए। सुबह जब दोनों घरों के परिजन जागे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवारों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। अंतु थानाक्षेत्र के कुशलगढ़ गांव के रहनेवाले विजय कुमार दूबे और उनका परिवार शनिवार रात खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने चला गया। जबकि उनकी मां रजवंता देवी घर बाहर मुख्य गेट का ताला बंदकर चारपाई पर सोई थीं। घर की चाबी उन्होंने सिराहने पर तकिया के नीचे रखी थी। रात में चोरों ने उनके सिराहने से चुपके से चाबी उठाई और घर का मुख्य गेट खोलकर घर के अंदर घुसे। विजय कुमार की शिक्षिका पत्नी गीता देवी के कमरे में रखे पर्स 45 हजार रुपए, जंजीर और एक सोने की कील निकाल ले गए। इसके बाद छत पर चढ़कर विजय कुमार की पैंट पर्स सहित और मोबाइल उठा ले गए। जाते समय चोर एक बक्सा भी ले गए थे। लेकिन उसमें कपड़े के अलावा और कुछ नहीं था। सुबह जब परिजन उठे तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देख सभी सन्न रह गए। घर के बार चोर ताला टूटा बक्सा छोड़ गए थे। पीड़ित परिवार ने मामले की जानकारी डायल 100 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। इसीबीच पता चला कि गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर दुहिया गांव के रहनेवाले वकील खान के घर से भी चोर 15 हजार नकदी, चेन और बक्सा उठा ले गए। उनका परिवार रात में घर बंदकर बाहर बरामदे में सो रहा था। घर की चाबी वकील खान की तकिया के नीचे रखी थी, जिसको निकालकर चोरों ने आसानी से घर खोलकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों पीड़ित परिवारों ने पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें