पीएम, सीएम की फोटो गंदी करने पर केस
शहर से सटे दहिलामऊ में सड़क किनारे लगे भाजपा के पोस्टर पर छपी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो पर गंदगी कर दी गई। मंगलवार को इसे देख भाजपा...
प्रतापगढ़। शहर से सटे दहिलामऊ में सड़क किनारे लगे भाजपा के पोस्टर पर छपी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की फोटो पर गंदगी कर दी गई। मंगलवार को इसे देख भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो उठे। इस संबंध में भाजपा नगर मंडल के महामंत्री आलोक शुक्ल ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पोस्टर पर बने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के चित्र पर गंदगी करने की जानकारी होने पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। शाम को आलोक शुक्ल के साथ नगर अध्यक्ष तुषार खंडेलवाल, धर्मेंद्र चौरसिया, अरविंद विश्वकर्मा, गजराज सिंह, विकास सिंह आदि लोगों ने नगर कोतवाली पहुंचकर पोस्टर की फोटो के साथ ही तहरीर दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।