आमने सामने टकराई गोंडा-अमेठी के श्रद्धालुओं की कार, नौ घायल
Pratapgarh-kunda News - अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर राजगढ़ के पास दो कारों के बीच टक्कर हो गई, जिसमें नौ श्रद्धालु घायल हो गए। गोंडा और अमेठी के श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और यातायात बहाल किया।
अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर राजगढ़ के पास निर्माण कार्य के लिए किए गए डायवर्जन पर शुक्रवार सुबह गंगा स्नान करने वाले गोंडा और अमेठी के श्रद्धालुओं की कार आमने-सामने टकरा गई। इसमें दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई और उनमें बैठे नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। गोंडा के चेतपुर निवासी 45 वर्षीय कपिल देव सिंह, अपनी पत्नी नीलम, पुत्र वागीश, बहू और एक अन्य के साथ कार से वसंत पंचमी पर गंगा स्नान के लिए संगमनगरी प्रयागराज गए थे। स्नान करने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर लौट रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर देहात कोतवाली के राजगढ़ के पास डायवर्जन पर उनकी कार सामने से आई एक अन्य कार से टकरा गई।
इसमें अमेठी के गौरीगंज इबादउल्ला नगर के विजय कुमार चौरसिया भटगांव गौरीगंज के सत्येंद्र मिश्र, उनकी पत्नी सुशीला, परिवार की अर्चना, वंदना, सोनी, राहुल राहुल को बैठाकर गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। हादसे में दोनों कार पर सवार नौ लोग घायल हो गए। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंचे भुपियामऊ चौकी इंचार्ज वरुण प्रताप सिंह ने दूसरी कार से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया। क्षतिग्रस्त दोनों कार हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




