चलती कार बनी आग का गोला, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - उदयपुर में एक चलती कार में अचानक आग लग गई, जिससे कार आग का गोला बन गई। कार में सवार लोग तुरंत बाहर निकल आए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना अठेहा बाजार के पास हुई।

चलती कार बनी आग का गोला, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग

उदयपुर। चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सवार लोग आनन फानन में बाहर निकल आए। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया। लालगंज कोतवाली के पुरवारा निवासी संदीप उपाध्याय अपनी कार से गुरुवार दोपहर बाद अठेहा बाजार आए थे। बाजार के पास ही अचानक कार में आग लग गई। आग की जानकारी होते ही वह बाहर आ गए और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। यह देख लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड पहुंची और किसी तरह आग को काबू किया।

हालांकि आग बुझी तब तक कार पूरी तरह से जल गई।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।