रिटायर दरोगा की हादसे में मौत, वाहन चालक पर केस
Feb 28, 2026 04:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - मानिकपुर के करेंटी गांव में 78 वर्षीय शिव शंकर मिश्र की कार की टक्कर से मौत हो गई। वे अपनी बहन के घर शादी में जा रहे थे। तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

मानिकपुर। थाना क्षेत्र के करेंटी गांव निवासी प्रवीण कुमार मिश्र ने पुलिस को तहरीर दी। उसके 78 वर्षीय पिता शिव शंकर मिश्र 25 फरवरी की शाम अपने बहन के घर आयोजित शादी में तिवारीपुर गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गांव के सामने पहुंचे, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। शिव शंकर के बेटे प्रवीण कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने वाहन नंबर से अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



