ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाजाम में फंसीं बसें, इंतजार में भटक रहे यात्री

जाम में फंसीं बसें, इंतजार में भटक रहे यात्री

सहालग में बसों की कमी होने के कारण रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से देर शाम तक यात्री भटकते दिख रहे हैं। वहीं तमाम यात्री घंटों इंतजार के बाद निराश होकर...

जाम में फंसीं बसें, इंतजार में भटक रहे यात्री
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 05 Dec 2021 05:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। सहालग में बसों की कमी होने के कारण रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से देर शाम तक यात्री भटकते दिख रहे हैं। वहीं तमाम यात्री घंटों इंतजार के बाद निराश होकर लौट जाते हैं। यही नहीं निजी बस चालक भी रोडवेज बस अड्डे पर वाहन खड़ा कर सवारियां भरते दिख रहे हैं।

अक्सर वीरान दिखने वाले रोडवेज बस अड्डे पर सहालग का सीजन शुरू होते ही भीड़ बढ़ गई है। अब सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक यात्रियों की भीड़ बस का इंतजार करती दिख रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने की सबसे प्रमुख वजह बसों की लेटलतीफी है। दरअसल सहालग की भीड़ का असर सड़कों पर भी है, वाहनों की संख्या बढ़ने से शहर से बाहर निकलने में ही बसों को काफी समय लग जाता है। यही हाल प्रयागराज सहित अन्य शहरों से होकर आने वाली बसों का भी है। जाम के कारण बसें अपने निर्धारित समय पर वापस नहीं लौट रही हैं। इससे यात्रियों को किल्लत झेलनी पड़ रही है।

अनुबंधित बसों के सहारे चला रहे काम

स्थानीय डिपो में बढ़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निगम के जिम्मेदार अनुबंधित बसों का सहारा ले रहे हैं। दरअसल अनुबंधित बसें छोटी हैं, ऐसे में जाम से निकलना इनके लिए आसान है। ऐसे मे प्रयागराज के अलावा सुलतानपुर, रायबरेली रूट पर भी आवश्यकता होने पर इस समय सवारियों की सहूलियत के मद्देनजर अनुबंधित बसें भेजी जा रही हैं।

इनका कहना है

सहालग के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ गई। डिपो में बसें पर्याप्त हैं लेकिन जाम के कारण बसें लेटलतीफ हो रही है। इससे कुछ दिक्कत आ रही है। हालांकि यात्रियों की सहूलियत के मुताबिक हर रूट पर समय-समय से बसों का संचालन किया जा रहा है।

पीके कटियार, एआरएम रोडवेज

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें