Pratapgarh Kunda News: खिड़की काटकर दुकान में चोरी
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: लीलापुर के बसूपुर निवासी जीतलाल विश्वकर्मा की दुकान पर चोरी हो गई। चोरों ने रात में दुकान की खिड़की काटकर घुसकर 12,500 रुपये और अन्य सामान चुरा लिया। सुबह जब जीतलाल को पता चला, तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। लीलापुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाने के बासूपुर निवासी जीतलाल विश्वकर्मा की पुरानी बाजार सगरा सुंदरपुर में लोहे व लकड़ी के सामान बनाने की दुकान है। गुरुवार की रात चोर पीछे से दुकान की खिड़की काटकर अंदर घुसे। इसके बाद काउंटर से साढ़े 12 हजार रुपये व दुकान से हजारों का सामान पार कर दिया। शुक्रवार सुबह पीड़ित को घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच की। इस बारे में लीलापुर एसओ वारिज कसेरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

